Author: Kalyan Kumar Gorai
पुलिस-पब्लिक संवाद से मजबूत होगी सामाजिक सुरक्षा, पटमदा थाना में हुई अहम बैठक Patamda: थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता की पहल पर बुधवार को पटमदा थाना परिसर में पुलिस-पब्लिक रिलेशन रिफॉर्म मीटिंग आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय, जनसंपर्क में सुधार तथा मधुर संबंध स्थापित करना था। बैठक में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, उप प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ माझी, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष बृंदावन दास, सचिव मृत्युंजय महतो, सुधीर चंद्र माझी, मदन मोहन महतो, संदीप कुमार मिश्रा, शंभू दास, लगमणि टुडू, खगेंद्र नाथ सिंह, कानूराम बेसरा, परमेश्वर सिंह एवं…
झारखंड आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से लगाई सम्मान और पेंशन की गुहार Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन भेजकर आंदोलनकारियों को सम्मान और पेंशन देने की मांग उठाई है। आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष बीत जाने के बावजूद कई चिन्हित आंदोलनकारियों को अब तक सम्मान पत्र और उचित पेंशन राशि नहीं मिल पाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई आंदोलनकारियों का निधन हो चुका है, जबकि अनेक लोग गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी…
दस्तावेजों के अभाव में सबर जनजाति के परिवार परेशान, पेंशन और सरकारी योजनाओं से वंचित Patamda: पटमदा प्रखंड के कमलपुर पंचायत अंतर्गत कमलपुर गांव स्थित सबर टोला से आदिम जनजाति परिवारों की समस्याओं का गंभीर मामला सामने आया है। डिजिटल और विकास के दौर में भी यहां के दर्जनों परिवार आज तक बुनियादी सरकारी दस्तावेजों से वंचित हैं, जिसके कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सबर टोला के अधिकांश लोगों का अब तक जाति प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। दस्तावेजों के अभाव में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन…
बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर, पटमदा थाना में शांति समिति की बैठक Patamda: बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को पटमदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्वक मनाने पर विशेष जोर दिया गया। थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाए। उन्होंने समिति के सदस्यों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की। साथ ही पर्व के…
ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं पर विश्वनाथ महतो ने प्रशासन का खींचा ध्यान Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने मंगलवार को उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, शिक्षा, सड़क निर्माण और मुआवजा जैसी मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। उपायुक्त ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन में विशेष रूप से उन विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई, जहां अब तक बच्चों को पीने का…
राज्यपाल से मिला चुआड़ सेना का प्रतिनिधिमंडल, समाज की भावनाओं और न्यायिक प्रक्रिया के सम्मान की उठाई मांग Jamshedpur : आदिवासी भूमिज मुंडा चुआड़ सेना, झारखंड प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को झारखंड लोकभवन, रांची में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर आदिवासी भूमिज समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत एवं सकारात्मक संवाद किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. जगदीश चंद्र झा की पुस्तक “भूमिज रिवॉल्ट” राज्यपाल को भेंट कर भूमिज समाज के इतिहास, संघर्ष और सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया। भेंट वार्ता के दौरान 13 मई 2026 को पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो द्वारा रघुनाथ महतो…
पेनादा में तेल हल्दिया के साथ तीन दिवसीय चड़क मेला संपन्न Patamda: बोड़ाम प्रखंड के पेनादा गांव में आयोजित तीन दिवसीय पारंपरिक चड़क मेला सोमवार को तेल हल्दिया कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। उपमुखिया पूर्ण महतो ने बताया कि मेले की शुरुआत शनिवार को जांगाल कार्यक्रम एवं भगवान शिव की आराधना के साथ हुई। इसके बाद रविवार की रात 11 बजे से भव्य छऊ नृत्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसने देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें मानभूम छऊ नृत्य समिति, रघुनाथपुर (उस्ताद…
उत्क्रमित मध्य विद्यालय शहरबेड़ा में बच्चों ने जाना ‘चमत्कारों’ के पीछे का विज्ञान Jamshedpur :सरायकेला-खरसावां ज़िला के चांडिल प्रखंड में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शहरबेड़ा में बच्चों के बीच “अंधविश्वास का पर्दाफाश” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 8 तक के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन हरियाणा विज्ञान मंच के वरिष्ठ विज्ञान संचारक ईश्वर नास्तिक और सुभाष अनुराग ने किया। उन्होंने विभिन्न रोचक वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से उन तथाकथित “चमत्कारों” का वैज्ञानिक सच बच्चों के सामने रखा, जिन्हें अक्सर ढोंगी बाबा और अंधविश्वास फैलाने वाले लोग चमत्कार के रूप में प्रस्तुत…
पटमदा के जाल्ला गांव से मानसिक रूप से बीमार महिला लापता Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के जाल्ला गांव से एक महिला नियति महतो बीते 14 मई से लापता हैं। परिजनों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तथा उनका इलाज चल रहा था। इसी कारण वह बोड़ाम प्रखंड के बारियादा स्थित अपनी ससुराल में रहने के बजाय मायके जाल्ला गांव में ही रह रही थीं। जानकारी के मुताबिक 14 मई की दोपहर करीब 12 बजे के बाद वह घर से अचानक कहीं चली गईं। परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका…
थैलेसीमिया मरीज को जिला पार्षद की पहल पर मिला रक्त, परिजनों ने जताया आभार Patamda: पटमदा प्रखंड के रांगाटांड़ निवासी एक थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची के परिजनों को उस समय बड़ी राहत मिली, जब पटमदा उत्तरी के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो की पहल पर बच्ची के लिए दो यूनिट रक्त की व्यवस्था कराई गई। बताया जाता है कि करीब साढ़े चार वर्ष की बच्ची थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित है, जिसके कारण उसे प्रतिमाह दो यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है। अब तक बच्ची के लिए एमजीएम अस्पताल एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर से रक्त उपलब्ध होता रहा है, लेकिन इस माह…
