Author: Kalyan Kumar Gorai

डीसी के निर्देश के बाद रेस हुए अधिकारी, नए भवन में मॉडल स्कूल को शिफ्ट कराने की तैयारी Patamda: उधार के भवन में चल रहा पटमदा के मॉडल स्कूल (इंग्लिश मीडियम) को अब अपना नया भवन मिलने की संभावना बढ़ गई है। स्थानीय समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है। यही वजह है कि गाड़ीग्राम मौजा में वर्षों से तैयार करीब 3 करोड़ के भवन में मॉडल स्कूल को शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के…

Read More

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन प्रवासी मजदूर घायल Gurabanda: गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के काड़गायशोल में मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक सवार तीन युवक इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। झामुमो नेता कांदा सोरेन द्वारा पुलिस की मदद से घायलों को बनमाकड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क किनारे एक महुआ के पेड़ से टकरा गई। बाइक में हातियापाटा में निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय के तीन प्रवासी मजदूर सवार होकर पिताजुड़ी की ओर जा रहे थे। घटना में दो मजदूरों के…

Read More

लावा में भूमिज मुंडा सामाजिक सम्मेलन सह सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न Patamda : स्वतंत्र भारत के प्रथम विधायक स्व निताई सिंह की स्मृति में दो दिवसीय भूमिज मुंडा सामाजिक सम्मेलन सह सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ रविवार को पुजारी मनोज सिंह के द्वारा श्मशान में पूजा अर्चना के साथ किया गया और पुरस्कार वितरण के साथ ही सोमवार को कार्यक्रम संपन्न हो गया। श्मशान रक्षा समिति लावा, पटमदा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज के पुरूष व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के अलावे…

Read More

गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति आस्था, एकता और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की प्रेरणा देता है: डॉ. प्रियंका Patamda: पटमदा प्रखंड के माचा स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे और देशभक्ति प्रतीकों से सजाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए, जो उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में प्राचार्य डॉ. प्रियंका झा, सहायक शिक्षक धनंजय कुमार व अलका कुमारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी…

Read More

साउथ प्वाइंट स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस, प्राचार्य ने कहा: आज के बच्चे ही कल का मजबूत भारत हैं Patamda : सोमवार को गोबरघुसी स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा के परिसर में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अरूण कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रप्रेम…

Read More

एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस समारोह Patamda: 77 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में गणतंत्र दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।…

Read More

गणतंत्र दिवस को लेकर पटमदा- बोड़ाम में तिरंगे को दी गई सलामी Patamda: 77वें गणतंत्र दिवस का त्योहार सोमवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में धूमधाम के साथ मनाया गया। पटमदा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास व प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि नीलिमा डुंगडुंग की उपस्थिति में प्रमुख बालिका सोरेन ने सुबह 8.05 बजे झंडोत्तोलन किया। इस दौरान पटमदा एवं कमलपुर थाना के पुलिसकर्मियों ने भी झंडे को सलामी दी। पटमदा लैंपस में 8.20 बजे अध्यक्ष ने झंडा फहराया। पटमदा थाना में 8.40 बजे थाना प्रभारी करमपाल भगत, सीएचसी में 9.05 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी…

Read More

सांस्कृतिक आयोजन से बढ़ता है भाईचारा : सोमेश सोरेन Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत भालकी में 46 वां पंचमी मेला का आयोजन किया गया। रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सोमेश सोरेन ने बताया कि मेला का आयोजन संस्कृति का हिस्सा है। इसके माध्यम से लोग एक दुसरे से जुड़ते हैं। परस्पर मेल और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। अपनी संस्कृति को बचाकर रखने के लिए इस तरह का आयोजन आवश्यक हैं। इस अवसर पर विधायक सोमेश सोरेन के हाथों पाता नृत्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीमों को पुरस्कृत किया गया।…

Read More

गणतंत्र दिवस को लेकर पटमदा में प्रशासन की तैयारी पूरी Patamda: 77वें गणतंत्र दिवस का त्योहार सोमवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में धूमधाम के साथ मनाने को लेकर रविवार की देर शाम तक तैयारी जारी रही। अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास के नेतृत्व में चौकीदारों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा पटमदा प्रखंड परिसर में झाड़ियों एवं गंदगी की साफ-सफाई की गई। इसके बाद भारत का मानचित्र समेत कई रंगोली बनाई गई। सोमवार को पटमदा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 8.05 बजे, पटमदा लैंपस 8.20 बजे, पटमदा थाना 8.40 बजे, सीएचसी 9.05 बजे, कमलपुर थाना 9.25 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार…

Read More

विसर्जन जुलूस में शामिल डीजे की आवाज से बिगड़ी महिला की तबीयत, टीएमएच में भर्ती, डीसी के निर्देश पर पुलिस ने बंद कराया डीजे Patamda : सोमवार की शाम करीब 8 बजे सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में डीजे साउंड की तेज आवाज के कारण एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया है जहां महिला मंजू महतो (65) का इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक पटमदा थाना अंतर्गत बिड़रा पंचायत के टोला डांगा में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे साउंड की तेज के कारण एक वृद्ध महिला की धड़कनें तेज हो गई…

Read More