- रामकृष्ण मिशन परिसर में निकला नाग, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
- सुबह 10 बजे से चार घंटे तक बंद रहेगा माचा फीडर
- आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम में अस्थायी रूप से डिग्री कॉलेज संचालन की मांग, जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने की बैठक
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भाजपा का किसान कार्यशाला आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
- विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष: ग्रामीण रक्तदान आंदोलन के जनक बने सुनील कुमार दे, साइकिल से गांव-गांव पहुंचाया जागरूकता का संदेश
Author: Kalyan Kumar Gorai
माधवपुर में महिला छऊ नृत्य व रसिकनगर में सरस्वती पूजा के पंडाल में उमड़े लोग Patamda: बोड़ाम प्रखंड के माधवपुर गांव में सरस्वती पूजा के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को ग्रामीणों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में महिला छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में दर्शक शामिल हुए और झारखंडी लोक संस्कृति का आनंद लिया। वहीं अतिथि के रूप में शामिल बोड़ाम के जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो, पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो, मुखिया शत्रुघ्न सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य काशीनाथ महतो व कांग्रेस के प्रखंड…
दुआरीडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार ने किया पुरस्कृत Patamda : पटमदा प्रखंड के दुआरीडीह (पूर्णाडीह) गांव में रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता सुभाष कर्मकार शामिल हुए। फाइनल मुकाबला रिजेक्टेड एफसी व टूरिस्ट एफसी के बीच खेला गया, जिसमें रिजेक्टेड ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को कमेटी की ओर से 10 हजार, उप विजेता टूरिस्ट एफसी को 8 हजार, तीसरे व चौथे स्थान पर रही बीएम भाई एफसी व टूरिस्ट झारखंड एफसी को 6-6 हजार रुपए देकर पुरस्कृत…
डिमना में शिक्षक संघ का वार्षिक मिलन सह सम्मान समारोह संपन्न Patamda: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पटमदा-बोड़ाम के द्वारा आयोजित वार्षिक मिलन सह नवनियुक्त शिक्षक स्वागत एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन डिमना लेक के पास रविवार को मनाया गया। पटमदा शाखा के अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार द्वारा स्वागत एवं मंच संचालन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने शिक्षकों को समाज का सर्वाधिक सम्मानित व्यक्ति बताया। गिरिजा प्रसाद मिश्रा ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में संगठन द्वारा ही सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आज शिक्षकों की मजबूत…
बोड़ाम के बड़ा सुसनी में आकर्षण का केंद्र बना सरस्वती पूजा पंडाल, विधायक भी पहुंचे Patamda : वसंत पंचमी के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोड़ाम प्रखंड की रसिकनगर पंचायत अंतर्गत बड़ासुसनी गांव में पूजा कमेटी की ओर से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रविवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बड़ा सुसनी गांव पहुंचे जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी ने न्यू दिलवाले क्लब व न्यू महाशक्ति संघ के द्वारा तैयार किये गए भव्य पूजा पंडाल पहुंचकर विद्या की देवी मां सरस्वती से वरदान मांगा।…
पटमदा के चौंरा में सब्जी पैक कर रहे किसान को ट्रक ने कुचला, रिम्स में भर्ती Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौंरा गांव में शनिवार की शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे सब्जी पैक कर रहे एक किसान नीलकंठ सिंह (69 वर्ष) को कुचल दिया। घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट होने से उन्हें बेहोशी की हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स अस्पताल रांची रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना में शामिल ट्रक का चालक भूतनाथ महतो बगल के ही…
भूला मोड़ में 6 माह बाद हुई हाईमास्ट लाइट की मरम्मत Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत हाथीखेदा मंदिर से सटे भूला मोड़ में करीब 6 माह के बाद खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट की मरम्मत कराई गई। इस संबंध में भूला गांव निवासी अंबुज गोराई ने बताया कि सांसद निधि से अधिष्ठापित हाईमास्ट लाइट पिछले करीब 6 माह पूर्व खराब हुई थी जिसके बाद साप्ताहिक हाट एवं प्रतिदिन बाजार आने वाले ग्रामीणों, हाथीखेदा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं तथा जमशेदपुर जाने वाले दिहाड़ी मजदूरों को शाम के समय अंधेरे में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इसकी जानकारी सांसद विद्युत वरण महतो…
मछली मोहल्ला और हरिजन बस्ती का नीलूफर हुसैन ने किया दौरा, जनता से मांगा आशीर्वाद Jamshedpur: जुगसालाई नगर पार्षद में अध्यक्ष पद की दावेदार नीलूफर हुसैन ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को जुगसलाई मछली मोहल्ला और हरिजन बस्ती का दौरा किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद मांगा। साथ ही उनकी समस्याओं से अवगत हुई। जनता के कहने पर खुद उपस्थित रह कर इमामबाड़ा के सामने कचरे की सफाई भी करवाई। नीलूफर हुसैन ने सभी को आश्वासन दिया कि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो सभी समस्याओं का समाधान होगा। जुगसलाई को…
पटमदा एवं बोड़ाम में डालसा ने मनाया बालिका दिवस Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार शनिवार को बोड़ाम प्रखंड के दिघी भूला +2 उच्च विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को बोड़ाम के अंचलाधिकारी रंजीत कुमार रंजन, प्रधानाध्यापक जीतेंद्र कुमार, पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो, बृंदावन महतो, पीएलवी निताई चंद्र गोराई एवं नेहरू युवा केन्द्र के मंटू पातर ने संबोधित किया। शिविर में उपस्थित सैकड़ों लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से अवगत कराया गया तथा लैंगिक चयन रोकथाम एवं बाल विवाह से होने वाले शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य…
बाटालुका में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न डिमना फुटबॉल टीम को हरा माधव एफटी बनी चैंपियन Patamda: पटमदा प्रखंड की गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत बाटालुका फुटबॉल मैदान में शनिवार को सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डिमना एफटी और माधव एफटी के बीच खेला गया, जिसमें माधव एफटी ने डिमना को एक गोल से हरा कर खिताब जीत लिया। विजेता माधव एफटी को 22 हजार, उपविजेता डिमना एफटी को 16 हजार और सेमीफाइनल में पराजित दोनों टीमों सारजमली और बाटालुका को 11-11 हजार…
पटमदा के बांसगढ़ में मां सिंदरा पाठ बुरु पूजा में जुटे हजारों श्रद्धालु Patamda: पटमदा प्रखंड के बांसगढ़ गांव स्थित पहाड़ी में शनिवार को मां सिंदरा पाठ बुरु पूजा में करीब एक दर्जन गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपने इष्टदेव की आराधना की। इस संबंध में लच्छीपुर के मुखिया कृष्णपद सिंह ने बताया कि गांव के लाया घासीराम सिंह व उनके सहयोगी देरे सिंह व रंजीत सिंह के द्वारा सुबह से शाम तक विधिवत पूजा – अर्चना सम्पन्न कराई। इसमें मन्नतें पूरी होने पर सैकड़ों की संख्या में बकरे, मुर्गी व बत्तख की बलि चढ़ाई…
