- जेएलकेएम पूर्वी सिंहभूम की कमान तपन महतो को, सुब्रत बने वरीय उपाध्यक्ष, कमेटी में पटमदा-बोड़ाम का दबदबा
- मनमानी बिजली कटौती से हाथीखेदा मंदिर के दुकानदार परेशान, हर सप्ताह हजारों का नुकसान
- पटमदा में नेम प्लेट के नाम पर वसूली का विरोध, ग्रामीणों ने युवक को रोका
- पटमदा में फूस के मकान में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
- 53 किलो वर्ग में भूपेश कुमार महतो बने चैंपियन, बीस्ट क्लासिक पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
Author: Kalyan Kumar Gorai
दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति का 17 वां स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन Patamda : दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति (बोड़ाम , पटमदा, नीमडीह, चांडिल) की ओर से गुरुवार को माओवादी के खिलाफ जन आंदोलन का 17 वां वार्षिक महासंकल्प सह स्थापना दिवस दोनों ही संगठनों ने अलग-अलग जगहों पर मनाया। निबंधित संस्था द्वारा जलन मार्डी के नेतृत्व में चामटा स्कूल मैदान में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, नक्सलियों की गोली से वीरगति प्राप्त कर चुके सागर महतो एवं मलिंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया। साथ ही क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने हेतु बाहरी ताकतों को फिर…
बोड़ाम में 3 घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, इलाज के अभाव में महिला ने तोड़ा दम वेदनी वाला कुम्हार (फाइल फोटो) Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर पंचायत के डांगरडीह ग्राम निवासी करीब 54 वर्षीय एक बीमार महिला की इलाज के अभाव में मौत हो गई। इस संबंध में गांव के तपन कुंभकार ने बताया कि एक महिला वेदनी वाला कुम्हार गुरुवार को स्कूल मैदान में दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। शाम करीब 5 बजे अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर वह अपने घर लौट गई। परिजनों को सूचना मिलने पर तुरंत 108 एंबुलेंस…
मानगो नगर निकाय की कुल 36 सीटों में से एसटी के लिए सिर्फ दो सीटें आरक्षित किए जाने पर आपत्ति Jamshedpur: संयुक्त ग्राम सभा संघर्ष समिति की ओर से देश परगना बैजू मुर्मू से उनके आवास, पावड़ा में शिष्टाचार भेंट एवं महत्वपूर्ण चर्चा की गई। यह बातचीत अनुसूचित क्षेत्र में बिना पेसा कानून लागू किए, सामान्य कानून झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 के तहत मानगो नगर निकाय चुनाव कराए जाने के संदर्भ में हुई। संयुक्त ग्राम सभा संघर्ष समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सोरेन ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र के शहरी इलाकों में आदिवासियों की परंपरा, संस्कृति एवं स्वशासन व्यवस्था…
निर्मल दा झारखंडियों के सच्चे हितैषी थे: महाबीर मुर्मू Jamshedpur : गुरुवार को जमशेदपुर के परसुडीह स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सह आंदोलनकारी नेता वीर शहीद निर्मल महतो जी की 75 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू ने वीर शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महाबीर मुर्मू ने कहा कि निर्मल दादा हमेशा झारखंड और झारखंडियों के…
निर्मल जयंती : पटमदा-बोड़ाम में युवाओं ने लिया शहीद निर्मल दा के आदर्शों पर चलने का संकल्प रांगाटांड़ में झामुमो ने दी निर्मल दा को श्रद्धांजलि Patamda: झामुमो के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो के नेतृत्व में गुरुवार को पटमदा के रांगाटांड़ स्थित वीर शहीद निर्मल की प्रतिमा पर झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहे, झारखंड के मसीहा निर्मल दा अमर रहे के नारे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने कहा कि निर्मल दा युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और हमेशा रहेंगे। टुडू ने…
पूर्व पार्षद पिंटू दत्ता ने वीर शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि Jamshedpur: जमशेदपुर -04 के पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने गुरुवार को एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमा चांदनी चौक स्थित वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर उनकी जयंती के मौके पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर समाजसेवी अर्जुन सोरेन, हरिपद सिंह, मंगल मुर्मू, राजीव सिंह, रवि धोरा, प्रधान महतो, हेमंत सिंह, पांटू धीवर एवं डोंडो धीवर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिंटू दत्ता ने कहा कि भले ही आज वीर शहीद निर्मल दा का शरीर हमारे साथ नहीं…
पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार की माताजी नीला सरकार की याद में मरीजों में फल वितरण Jamshedpur: टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने अपनी मां को खोने के छठे दिन, पूरे परिवार संग जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित एमटीएमएच कैंसर अस्पताल के ठीक बगल में स्थित रेस्ट हाउस में पहुंचकर वहां रह रहे मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फलों का वितरण किया। इस संबंध में अरिजीत सरकार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य रहा सिर्फ और सिर्फ मां के बताए रास्ते पर चल निरंतर मानव सेवा को जारी रखना। ऐसे ही मानव कल्याणकारी कार्य के जरिए स्वर्गीया…
पेसा कानून लागू करने पर ग्राम प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया Patamda: झारखंड राज्य गठन के 25 वर्षों के बाद पेसा कानून लागू किया गया है। बुधवार को पटमदा प्रखंड ग्राम प्रधान संघ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया है। संघ के अध्यक्ष बृंदावन दास व सचिव मृत्युंजय महतो ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही मांगें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्षों बाद पूरी करते हुए जनता को बड़ा तोहफा दिया है। अध्यक्ष ने कहा कि पेसा के लागू होने से आदिवासी समाज सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक…
बोड़ाम में दी गई पेसा कानून के बारे में जानकारी Patamda : बोड़ाम प्रखंड के चिरुघुटु दिशोम जाहेर थान में बुधवार को नायके बाबा सुनील हेम्ब्रम की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पेसा कानून की नियमावली व ग्राम सभा के विभिन्न नियमों के बारे में चर्चा की गई। बैठक में शामिल गांव के माझी बाबा, नायके बाबा, पारानिक गोडेत एवं ग्राम के गणमान्य लोगों ने पेसा कानून लागू करने पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी है। सामाजिक कार्यकर्ता जयपाल मुर्मू ने बताया कि पेसा कानून के लागू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल…
पटमदा में चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, आबकारी विभाग की छापेमारी में 6 लोग गिरफ्तार, जानें विस्तृत रिपोर्ट Patamda: जिला प्रशासन के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को घंटों छापेमारी करते हुए एक ट्रक नकली विदेशी शराब एवं उसमें काम करने वाले 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी विभाग की पुलिस को वहां छापेमारी करते देख स्थानीय लोग यह पता लगाने का प्रयास करते दिखे कि आखिर पुलिस उस घर में क्या करने पहुंची। जब पता चला कि यहां किसी के द्वारा नकली केमिकल युक्त विदेशी शराब का निर्माण किया जाता था और…
