- जेएलकेएम पूर्वी सिंहभूम की कमान तपन महतो को, सुब्रत बने वरीय उपाध्यक्ष, कमेटी में पटमदा-बोड़ाम का दबदबा
- मनमानी बिजली कटौती से हाथीखेदा मंदिर के दुकानदार परेशान, हर सप्ताह हजारों का नुकसान
- पटमदा में नेम प्लेट के नाम पर वसूली का विरोध, ग्रामीणों ने युवक को रोका
- पटमदा में फूस के मकान में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
- 53 किलो वर्ग में भूपेश कुमार महतो बने चैंपियन, बीस्ट क्लासिक पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
Author: Kalyan Kumar Gorai
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बांसगढ़ में बनेगी एक किमी सड़क, हुआ शिलान्यास Patamda: पटमदा प्रखंड की लच्छीपुर पंचायत अंतर्गत बांसगढ़ काली मंदिर से सबर टोला तक करीब एक किमी कालीकरण सह पीसीसी पथ निर्माण का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत कार्य का शिलान्यास बुधवार को सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो व विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने विधिवत नारियल फोड़कर किया। एक करोड़ 57 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का ठेका इवोल्विंग ईरा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर को मिला है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि सबर टोला तक…
पर्यावरणविद व लेखिका डॉ. प्रियंका झा की नई पुस्तक “द रोल ऑफ ऑफ़िसरीज़ इन फूड सिक्युरिटी एंड रूरल डेवलपमेंट” का विमोचन Patamda: जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सोमवार को केनेलाइट होटल, साकची में आयोजित पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह 2025 में पर्यावरणविद सह लेखिका तथा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा, पटमदा की प्राचार्य डॉ. प्रियंका झा की पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के जिले के अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद के साथ डीपीआरओ पंचानन उरांव, मुख्य वक्ता प्रभात खबर के पूर्व संपादक सह लेखक अनुज सिन्हा के साथ हिंदुस्तान के संपादक गणेश मेहता व उदित वाणी के संपादक…
दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति का 17वां स्थापना दिवस 25 को, डांगरडीह व चामटा स्कूल मैदान में अलग-अलग कार्यक्रम Patamda: दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति (पटमदा, बोड़ाम, नीमडीह व चांडिल) का 17वां स्थापना दिवस 25 दिसंबर को बोड़ाम थाना क्षेत्र में मनाया जाएगा। जलन मार्डी के नेतृत्व वाली समिति का कार्यक्रम चामटा स्कूल मैदान में आयोजित होगा जबकि असित सिंह पातर के नेतृत्व वाली समिति का आयोजन डांगरडीह स्कूल मैदान में होगा। इसकी तैयारियां समिति के सदस्यों द्वारा जोरों पर की जा रही हैं। इस संबंध में दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष असित सिंह पातर ने बताया कि नक्सलियों से लड़ते…
3 माह में ही उखड़ गई 11 करोड़ की कुमीर-दांदूडीह सड़क, बढ़ी परेशानी Patamda: पटमदा की कुमीर, ओड़िया, बनकुंचिया व काश्मार पंचायत के दो दर्जन गांवों समेत पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली कुमीर से दांदूडीह मुख्य सड़क निर्माण के तीन माह बाद ही उखड़ गई। आरईओ की इस सड़क का निर्माण कार्य 11 करोड़ की लागत से किया गया था। इसका शिलान्यास 12 जुलाई 2022 को जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया था। उस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा संबंधित ठेका कंपनी को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया था। 2023 तक निर्माण कार्य को पूर्ण करना था, लेकिन भारी वाहनों…
बोड़ाम में कैंसर का स्क्रीनिंग शिविर 24 को, बीडीओ ने लाभ उठाने की अपील Patamda: टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर के सहयोग से मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के चिकित्सक द्वारा बुधवार को सुबह 11 बजे से विभिन्न प्रकार के कैंसर का निशुल्क जांच शिविर आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए बोड़ाम के बीडीओ किकू महतो ने कहा कि इस शिविर में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ऑरल कैंसर की निशुल्क जांच करा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस शिविर में अधिक से अधिक लोग आएं और लाभ उठाएं।
जिप प्रतिनिधि पिंटू दत्ता ने सुदूर गांवों में बांटे कंबल Janshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए 30 कंबलों का वितरण जमशेदपुर – 04 की जिला पार्षद प्रभावती दत्ता के प्रतिनिधि पिंटू दत्ता ने मंगलवार को दलदली पंचायत के हाड़माडीह और माचाबेड़ा गांव में किया। मौके पर दलदली पंचायत की मुखिया सुजाता हांसदा, पंसस पंकज महतो, उपमुखिया सुमित्रा कर्मकार, श्रीमंत महतो, रवि धीवर एवं प्रधान महतो आदि मौजूद थे। पिंटू दत्ता ने बताया कि कड़ाके की इस ठंड में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए कंबल से काफी राहत मिलने वाली…
बोड़ाम में दहेज के लिए महिला को जलाकर मारने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के मुकरुडीह निवासी एक महिला पिंकी दास को उसके पति विश्वनाथ दास द्वारा दहेज के लिए जलाकर मारने के आरोप में बोड़ाम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुंडी गांव निवासी मृतका की मां मंगला दास के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पिंकी के पति विश्वनाथ दास एवं ससुर गोराचांद दास एवं सास द्रौपदी दास द्वारा अक्सर दहेज के…
डीईओ ने किया प्री-बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण एवं विद्यार्थियों से संवाद Patamda : राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में आयोजित प्री-बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ ) मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पाया कि प्री-बोर्ड परीक्षा सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। उन्होंने परीक्षा संचालन व्यवस्था की सराहना की। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी से संबंधित आवश्यक सुझाव…
सेवा समर्पण समिति पटमदा के शिविर में 106 यूनिट रक्त संग्रहित Patamda: समर्पण सेवा समिति, पटमदा के तत्वावधान में मंगलवार को ग्राम प्रधान संघ भवन बिरसा चौक में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। समाजसेवी प्रदीप कुमार महतो, शरत सिंह सरदार राजेश कुमार दास व मंटू चरण दत्त के नेतृत्व में शिविर में क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें महिला रक्तदाता शांति रानी बास्के सहित कुल 106 लोगों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हर-हर महादेव सेवा संघ के संचालक अमरप्रीत सिंह काले उपस्थित हुए। शिविर का आयोजन…
एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में क्रिसमस डे समारोह 2025 का भव्य आयोजन Jamshedpur: एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा क्रिसमस डे 2025 के अवसर पर एक भव्य, उल्लासपूर्ण एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन संस्थान परिसर में किया गया। यह कार्यक्रम न केवल ईसा मसीह के प्रेम, शांति और भाईचारे के संदेश को समर्पित था, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा एवं खेल कौशल को मंच प्रदान करने वाला भी रहा।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया। इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो कार्यक्रम की मुख्य…
