Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बारियादा गांव में सुधांशु महतो की एक बकरी को सोमवार सुबह 10 बजे तीन-चार की संख्या में आए कुत्तों के झुंड ने हमला करते हुए मार डाला। इससे किसान सुधांशु महतो को लगभग 5 हजार का नुकसान हो गया है। कुछ दिनों से बोड़ाम-पटमदा प्रखंड में कुत्तों के काटने से लगातार लोग घायल हो रहे हैं, लोगों के बाद अब जानवर को कुत्ते का शिकार बन रहा है।
Advertisements
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की ओर से आवारा कुत्तों को लाकर बोड़ाम-पटमदा क्षेत्र में छोड़ दिया गया है, जिसका नुकसान ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है।