ओड़िया-चिरूडीह में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों में खुशी
Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत ओड़िया पंचायत के चिरूडीह गांव में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो के प्रयास से खराब ट्रांसफार्मर की समस्या का समाधान हुआ। ग्रामीण महिलाओं ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने को लेकर लगातार संपर्क बनाए रखा था। दो दिनों के प्रयास के बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर पहुंचा और उसे स्थापित कर दिया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
इस दौरान वार्ड सदस्य शेफाली महतो के अलावा पूरबी महतो, मेनका महतो, जानकी महतो, वासंती महतो, फाल्गुनी महतो समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। नया ट्रांसफार्मर लगने पर गांव में उत्साह का माहौल रहा।



