पटमदा के पाथरडीह में 11 हजार वोल्ट तार पर गिरा पेड़, 21 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा प्रखंड मुख्यालय से सटे पाथरडीह गांव में भारी बारिश के कारण एक पेड़ जड़ समेत उखड़ने के बाद बुधवार को देर रात 11 हजार वोल्ट तार पर गिर गया। इससे दिघी फीडर अंतर्गत आने वाले पाथरडीह गांव में बिजली गुल हो गई। इसकी सूचना गुरुवार को विद्युत विभाग के कर्मचारी को दिए जाने के बाद बारिश के बीच ही दोपहर तक पेड़ को काटकर हटा लिया गया लेकिन रात के 10 बजे बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हो पाई।
Advertisements
इससे गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। ग्राम प्रधान धरणीधर महतो ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली के अभाव में लोग अंधेरे में रहने के साथ ही अपने मोबाइल फोन को चार्ज नहीं करवा पाए, इससे लोगों का एक दूसरे के साथ संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।