साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में 11 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
Patamda : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू होगी। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शनिवार को आयोजित बैठक में कक्षा नर्सरी से 9वीं तथा कक्षा 11वीं के विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन के लिए प्रवेश फॉर्म वितरण शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर शिवम शर्मा एवं प्राचार्य अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में नामांकन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास तथा आधुनिक तकनीकी ज्ञान को भी पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। प्रकृति की गोद में हरियाली एवं पहाड़ियों से घिरे शांत वातावरण में स्थित विद्यालय में विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अनुकूल एवं सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समय रहते नामांकन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें। इच्छुक अभिभावक विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




