पटमदा में बुजुर्ग महिला को लाठी से पीट-पीट कर किया अधमरा
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda : पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत लछीपुर पंचायत के चाड़रीकोल गांव निवासी बुजुर्ग महिला जीरा मांडी (62 वर्ष) पर शुक्रवार दोपहर को एक व्यक्ति ने लाठी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। घटना के वक्त महिला स्नान करने के लिए जुड़िया (जलाशय) में नहाने गई थी, उसी वक्त उस पर हमला हुआ। घटना के बाद आरोपी युवक उसे मृत समझ कर भाग निकला।
Advertisements
इस संबंध में महिला के पुत्र नगेन मांडी ने बताया कि ग्रामीणों से मामले की सूचना मिलने पर बेहोशी की हालत में अपनी मां को एक निजी वाहन से पहले पटमदा थाना पहुंचाया एवं पुलिस द्वारा इलाज कराने के लिए माचा स्थित सीएचसी अस्पताल भेजने पर गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया गया। महिला के गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है। नगेन मांडी का आरोप है कि जुड़िया से स्नान कर लौटने के दौरान उनकी मां पर गांव के ही गुर्जा मांडी ने अकेले पाकर हमला कर दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।