पटमदा- बोड़ाम में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, निकाली गई रैली
Patamda: एमडीए कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पटमदा के जाल्ला स्थित मॉडल स्कूल एवं पंचायत मंडप कुमीर में ग्रामीणों के बीच फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पीरामल फाउंडेशन की कार्यक्रम पदाधिकारी रूपाली कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने भाग लिया। सहिया साथी कल्पना महतो, सरस्वती महतो एवं ज्योत्सना महतो ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं गांवों में रैली निकाल कर लोगों को फाइलेरिया रोग एवं उससे बचाव के बारे में जानकारियां दी गईं।
इससे पूर्व गुरुवार को बोडाम प्रखंड अंतर्गत आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम में एमडीए कार्यक्रम के तहत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे, जिन्होंने रैली को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक संकल्प लिया।
इसके उपरांत मध्य विद्यालय, बांकादा में भी एमडीए कार्यक्रम को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।


