बीडीओ ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Patamda: पटमदा सीओ सह बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, अंबेडकर आवास, मनरेगा, मंईयां सम्मान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जन वितरण प्रणाली, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नामांतरण-दाखिल खारिज तथा आपदा सहायता समेत कई योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया।
समीक्षा के दौरान कुछ योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र लाभुकों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, पंचायत सचिव, प्रधान लिपिक, नाजिर तथा अन्य कर्मी उपस्थित रहे।



