आचार संहिता उल्लंघन मामले में जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी विनोद स्वांसी को जमानत
Patamda: वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोड़ाम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा एक विशाल जनसभा आयोजित की गई थी। जनसभा में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के विलंब से पहुंचने और कार्यक्रम निर्धारित समय से अधिक चलने के कारण आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।
इस संबंध में बोड़ाम थाना में जयराम कुमार महतो एवं जुगसलाई विधानसभा से जेएलकेएम प्रत्याशी रहे विनोद स्वांसी के विरुद्ध सरकारी आदेशों के उल्लंघन और निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई के क्रम में मंगलवार को अदालत ने विनोद स्वांसी की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी। इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।



