पटमदा के कॉलेज मोड़ में बाइक और साइकिल में टक्कर, 2 गंभीर
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा के जाल्ला कॉलेज मोड़ पर सोमवार की शाम करीब 5 बजे हुई साइकिल और बाइक की टक्कर में एक महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक चालक युवक की हालत गंभीर बताई जाती है जबकि साइकिल सवार बुजुर्ग को भी शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं हैं।
Advertisements
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने पुलिस को सूचित किया। बताते हैं कि खेड़ुआ टोला काशियागोड़ा निवासी दंपती पटमदा साप्ताहिक हाट से साइकिल पर घर लौट रहे थे जबकि मुचीडीह निवासी युवक अकेले बेलटांड़ चौक से पल्सर बाइक पर घर की ओर जा रहा था। कॉलेज मोड़ पर साइकिल सवार के अनियंत्रित होते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अचानक ब्रेक मारी। इससे बीच सड़क पर स्किड करते हुए बाइक दुर्गघटनाग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर बाइक सवार युवक के गिरते ही सिर फट गया और खून बहने लगा। सूचना पाकर पहुंची पटमदा पुलिस ने दोनों घायलों को माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु दोनों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।