पटमदा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

Patamda: प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को बीआरसी के जाल्ला मैदान में हुआ। इसमें अंडर- 17 बालक एवं बालिका वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया जो प्रखंड के सभी उच्च विद्यालयों से कक्षा 9 से 12वीं तक के थे। अंडर – 17 बालक वर्ग में आदिवासी +2 उच्च विद्यालय बांगुड़दा विजेता तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोड़सा की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में केजीबीवी पटमदा विजेता तथा एसएस +2 उच्च विद्यालय पटमदा की टीम उप विजेता रही। सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को उपस्थित अतिथियों के द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल पटमदा के अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद दास ने कहा कि खेल से बच्चों का तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है तथा स्वस्थ मन से ही शिक्षा की उपलब्धि होती है। उन्होंने कहा कि खेलने के साथ-साथ खेल के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी रखना भी आवश्यक होता है। उन्होंने छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण बात कहा कि जो पानी से नहाते हैं वह लिबास बदलते हैं तथा जो पसीना से नहाते हैं वह इतिहास बदलते हैं।
पटमदा उत्तरी के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने कहा कि खेल एक ऐसी दवा है जिसके नियमित अभ्यास से लोग शारीरिक, मानसिक सहित सभी तरह के रोगों से मुक्त रहते हैं। खेल के माध्यम से भी आप राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में खेल शिक्षक राहुल कुमार, महेश द्विवेदी, बीआरपी अबनी कुमार महंती, शिक्षक अरविंद कुईला, प्रबोध कुमार महतो, अजीत कुमार, अंब्रेश कुमार, अशोक कुमार महतो, श्यामापद गोप, हरप्रीत सिंह कौर, रामपद महतो, राज नारायण दत्त, रमेश तिवारी, प्राणकृष्ण कुंभकार, मधुमिता गोराई, बासुदेव महतो, अमीय दत्त, पंचानन महतो, रथू महतो, अजय कुमार सिंह, पशुपति महतो एवं दिनेश मालाकार आदि का सराहनीय योगदान रहा।






























