संकीर्तन में गई बुजुर्ग महिला लापता, पुलिस से खोजबीन की अपील
Dumaria: डुमरिया थाना क्षेत्र के भागाबांदी गांव में संकीर्तन कार्यक्रम के दौरान एक 70 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान कोवाली निवासी भारती भकत के रूप में हुई है, जो अपने रिश्तेदार के घर भागाबांदी आई हुई थीं।
जानकारी के अनुसार, 20 मार्च की रात वह संकीर्तन सुनने के लिए गई थीं, लेकिन 21 मार्च की भोर करीब 3 बजे से उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस संबंध में महिला के रिश्तेदार लखीपद भकत ने डुमरिया थाना में आवेदन देकर पुलिस से तलाश में मदद की गुहार लगाई है। घटना के बाद से परिजन और रिश्तेदार काफी चिंतित हैं।


