बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर, पटमदा थाना में शांति समिति की बैठक
Patamda: बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को पटमदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्वक मनाने पर विशेष जोर दिया गया।
थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाए। उन्होंने समिति के सदस्यों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
बैठक में बीडीओ सह सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, मुखिया सह पटमदा मंडल भाजपा अध्यक्ष कृष्णपद सिंह, मुखिया गंगाधर सिंह, उपमुखिया गोपाल गोराई, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, खादिम अंसारी, मोहम्मद महमूद, शेख ऐनुल, शेख अनवर, शंभूनाथ सोरेन, फूलचांद महतो, शरत सिंह सरदार, जगदीश प्रसाद मंडल, पंचानन दास, नीलरतन पाल, खगेंद्र नाथ सिंह तथा पटमदा थाना के अवर निरीक्षक गंदुर उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


