लावजोड़ा पीएचसी में ‘परियोजना उल्लास’ के तहत मृगी जांच शिविर आयोजित, 72 मरीजों की जांच व दवा वितरण
Patamda: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लावजोड़ा में ‘परियोजना उल्लास’ के तहत मृगी (एपिलेप्सी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पटमदा और बोडाम प्रखंड के कुल 72 मृगी रोगियों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत पांडा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गिरी, डॉ. बीकेएस सिन्हा, डॉ. सुकांत सीट, जिला कार्यक्रम समन्वयक हाकिम प्रधान एवं पंकज माईती उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटमदा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ मल्लिक, सुगदा मुर्मू, विजय कुमार महतो, सरोज मंडल, भास्कर महाली एवं सुजय दत्त सहित बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं, सहिया साथी और सहियाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावजोड़ा के डॉ. सौमेन दत्त, प्रेरणा प्रजापति, किरण सेलिन, मीरा कुमारी, रोशनी खलको, नीरा एक्का, स्वरूप सारंगी, राहुल महतो, शंकर सोरेन, रुक्मिणी सरदार, पार्वती टुडू एवं श्रीमंत महतो सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मृगी रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।


