समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल से पांच चापाकल दुरुस्त, ग्रामीणों को राहत
Patamda: बोड़ाम के भूला व पटमदा के दिघी पंचायत अंतर्गत विभिन्न टोलों में लंबे समय से खराब पड़े चापाकलों की समस्या प्रकाश में आने के बाद समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने पहल करते हुए मंगलवार को दोनों पंचायतों के पांच खराब चापाकलों की मरम्मत कराकर उन्हें चालू कराया।
चापाकल चालू होने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत मिली है और क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। इनमें भूला, बारियादा, दिघी व जाल्ला गांव के खराब चापाकल शामिल हैं। मौके पर दीपक कुमार मुर्मू, कृत्तिवास महतो, प्रह्लाद महतो, दुर्योधन महतो, राजेन महतो, रोहिन महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।




