पटमदा के बामनी में पड़ोसी युवक ने महिला का सिर फोड़ा
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बामनी गांव में जेठानी और देवरानी की लड़ाई में जेठानी कपूरा रजक का सिर फूट गया है। इस संबंध में घायल महिला के एक देवर देवीलाल रजक ने बताया कि उनकी भाभी कपूरा रजक और छोटे भाई की पत्नी कुलवती रजक के बीच मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे झगड़ा हो रहा था। कुछ देर तक बहस होने के बाद मामला शांत भी हो गया था लेकिन इसी बीच गांव के ही एक युवक दयाल सिंह ने कुलवती के पक्ष में आकर कपूरा रजक पर हमला कर दिया।
Advertisements
उसपर ईंट से वार कर दिया जिसके कारण उनका सिर फूट गया और काफी खून निकला। घटना के बाद इसकी जानकारी पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत को दिए जाने पर इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया। एमजीएम अस्पताल में इलाज कराने के बाद घर लौट आए हैं लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक पटमदा थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी करमपाल भगत ने बताया कि दोनों ओर से मारपीट की घटना हुई है, मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।