पटमदा में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान, 43 लोगों के बीच प्रमाण पत्र वितरित
Patamda: पटमदा प्रखंड क्षेत्र में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के आंदोलनकारी आयोग द्वारा निर्गत 43 आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग की उपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, जिला पार्षद खगेन महतो तथा प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन ने संयुक्त रूप से आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष कालीपद महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही आंदोलनकारी मनबोध महतो, दुर्योधन महतो, रामनाथ महतो, दुलाल कुंभकार, रसराज महतो, प्रणव महतो, चित्तरंजन महतो, हांसु सहिस सहित अन्य लोगों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संबंध में आंदोलनकारी मनबोध महतो ने बताया कि पटमदा प्रखंड के लिए जिला प्रशासन द्वारा कुल 43 आंदोलनकारियों के प्रमाण पत्र भेजे गए थे, जिनका वितरण आज विधिवत रूप से कर दिया गया। उन्होंने इस पहल को आंदोलनकारियों के सम्मान और उनके योगदान की पहचान की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।


