Patamda : झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो दलित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय रजक ने गुरुवार को भीषण ठंड को देखते हुए जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देवघर गांव में एक दर्जन बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया।
Advertisements
इस संबंध में अजय रजक ने बताया कि बढ़िया क्वालिटी के कंबल मिलते ही बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। मौके पर झामुमो कार्यकर्ता विधान सोरेन, प्रीतम हेंब्रम, अभय पांडेय, राकेश राव व प्राणेश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।