गणतंत्र दिवस पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए झामुमो नेता महावीर मुर्मू
Jamshedpur: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महावीर मुर्मू ने विभिन्न संस्थाओं एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा कार्यालय पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने बर्मामाइंस आवासीय कार्यालय, झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय गोलमुरी, समाजसेवी संतोष सिंह के कार्यालय ईस्ट प्लांट बस्ती, झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय सीतारामडेरा, ओम गुरु शिव मंदिर सीतारामडेरा में, शीतला क्लब पोस्तुनगर बागबेड़ा में शामिल होकर उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
मौके पर मुख्य रूप से आनंद श्रीवास्तव, संतोष सिंह, पप्पू उपाध्याय, अभिषेक सिंह, बबलू टुडू, मनोज तांती, सुनील गुप्ता, प्रतीक सिंह, राजन कैवर्त, धनंजय सिंह, कोला मुखी, दुर्गा हांसदा, करण कालिंदी, चन्दन पांडे, पवन नाग, आनन अग्रवाल, संतोष लकड़ा, प्रदीप सिंह, सतनाम सिंह, अमरीक सिंह, मो. गफूर व मो. सलाउद्दीन फुल हासन आदि उपस्थित थे।


