विधायक मंगल कालिंदी ने बेलटांड़ में किया गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन
Patamda : युवा सांस्कृतिक मंच लावा, पटमदा के तत्वावधान में बेलटांड़ में आयोजित सार्वजनिक गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ गणेश महोत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा समिति द्वारा आकर्षक एवं भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, महावीर महतो, ईशान चंद्र गोप, सुभाष कर्मकार, परमेश्वर गोप, विश्वामित्र दास, अश्विनी महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।



