पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के सभागार में गुरुवार को हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में कथा सम्राट प्रेमचंद के कथाओं में समाजवाद और राष्ट्रवाद विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज आफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉक्टर कल्याणी कबीर और को-ऑपरेटिव कॉलेज स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर पुष्पा सिंह उपस्थित थी। मौके पर कल्याणी कबीर ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद जनवादी लेखक हैं। उनकी कहानियों में सामाजिक यथार्थ देखने को मिलता है। डॉक्टर पुष्पा सिंह ने प्रेमचंद की विभिन्न कहानियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रेमचंद एक जीवंत कहानीकार के रूप में स्थापित हुए हैं।
मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कृष्णपद महतो, एसएस प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार, बांगुड़दा प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य सुजीत कुमार सेठ, इंटर कॉलेज जाल्ला के प्राचार्य अरुण कुमार, डॉ. शालीग्राम मिश्रा, अभिराम महतो, डॉ. कमल कुमार महतो, संगीता महतो, सुभद्रा महतो , श्रीकांत मांझी, डॉ. भुवनेश्वर कुमार एवं माधुरी के अलावा काफी संख्या में हिंदी विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।






























