पटमदा की पद्मावती को कुड़माली भाषा में गोल्ड मेडल मिलने पर हर्ष, रविवार को कुड़माली छात्र संगठन करेगा सम्मानित
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा प्रखंड के चुड़दा गांव निवासी पद्मावती कुमारी महतो को स्नातकोत्तर में पूरे कुड़माली भाषा में टॉपर बनने पर बुधवार को गोल्ड मेडल मिला है। कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा में आयोजित 6ठा दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा स्वर्ण पदक देकर उन्हें सम्मानित किया गया। पटमदा डिग्री कॉलेज कुड़माली विभाग के व्याख्याता डॉ. भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि पद्मावती कुमारी महतो पटमदा डिग्री कॉलेज से सत्र 2017-2020 में स्नातक कर चुकी हैं। उन्होंने अथक प्रयास से
स्नातकोत्तर में कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा में कुड़माली भाषा में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
Advertisements
डॉ.भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि पटमदा क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है, एक छात्रा भाषा संस्कृति में काफी रुचि रखते हुए इन्होंने स्नातकोत्तर के साथ -साथ कुड़माली भाषा में यूजीसी नेट की परीक्षा भी पास की है। उन्होंने कहा कि रविवार को कुड़माली छात्र संगठन द्वारा कुड़मी भवन लोवाडीह पटमदा में सम्मानित किया जाएगा।