पटमदा के सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो के पिता का निधन, शोक की लहर
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
संतोष महतो (फाइल फोटो)।
Advertisements
Patamda : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के पटमदा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि महावीर के पिताजी संतोष महतो का निधन गुरुवार को मेहरबाई अस्पताल जमशेदपुर में 88 वर्ष की उम्र में हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। पटमदा ब्लॉक कॉलोनी निवासी संतोष महतो धालभूम अनुमंडल कार्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
उनके निधन की सूचना पाकर सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा नेता मुचीराम बाउरी, मंटू चरण दत्त, बिरेन महतो समेत कई नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है। इस संबंध में भाजपा नेता मुचीराम बाउरी ने बताया कि संतोष बाबू मूल रूप से बोड़ाम प्रखंड के चीनीडीह गांव निवासी थे। उन्होंने काफी संघर्ष कर अपने बच्चों को पढ़ाया। उनके बड़े पुत्र सीआरपीएफ में डीएसपी के पद पर मणिपुर में पदस्थापित हैं। जबकि छोटे पुत्र महावीर महतो किसान हैं और पटमदा प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि हैं। उन्होंने बताया कि उनके बड़े पुत्र के मणिपुर से आने के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।