दामोदरपुर में पेसा अधिनियम के तहत पारंपरिक प्रधान का चयन
Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत राजस्व ग्राम दामोदरपुर में शुक्रवार, को पेसा अधिनियम-2026 एवं झारखंड सरकार की स्वशासन व्यवस्था नियमावली के तहत ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में सर्वसम्मति से रामपद सिंह का चयन पारंपरिक प्रधान के रूप में किया गया।
इस अवसर पर गांव के 70 से अधिक सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे तथा सभी ने चयन प्रक्रिया पर अपनी सहमति जताई। ग्रामसभा में श्रीनाथ सिंह, शंकर हांसदा, तरनी सिंह, श्रीकांत सिंह, गोलक सिंह, मनसाराम हांसदा आदि मौजूद थे। ग्रामसभा शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप संपन्न हुई, जहां ग्रामीणों ने स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।




