कमलपुर पंचायत मंडप के रात्रि प्रहरी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
Patamda : कमलपुर पंचायत के माहलीपाड़ा निवासी समाजसेवी स्व. कालिपद महतो के पुत्र एवं पंचायत के रात्रि प्रहरी मथन चंद्र महतो का मंगलवार, 9 सितंबर को अपने आवास पर निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
इस संबंध में गांव के विश्वजीत महतो ने बताया कि ग्रामीणों और पूर्व मुखिया के अनुरोध पर स्व. कालीपद महतो ने पंचायत मंडप के निर्माण के लिए अपनी पैतृक जमीन दान में दी थी। उनके पुत्र मथन चंद्र महतो पंचायत में रात्रि प्रहरी के रूप में सेवा दे रहे थे। इसके एवज में उन्हें पंचायत निधि से प्रतिमाह एक हजार रुपये मानदेय मिलता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से मानदेय का भुगतान बकाया था। ग्रामीणों ने मथन चंद्र महतो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।



