डहरे टुसू जुलूस में शामिल लोगों के लिए जिला पार्षद ने लगाया सेवा शिविर
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: डहरे टुसू परब के मौके पर रविवार को डिमना चौक से आमबगान तक निकली विशाल जुलूस में शामिल लोगों के लिए संकोसाई रोड नंबर 4 में पटमदा के जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो ने सेवा शिविर लगाया। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों को चना मसाला का वितरण किया। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने इस सेवा कार्य की प्रशंसा की।
Advertisements
मौके पर समाजसेवी बिंदु वाला महतो, विभूति महतो, दिलीप महतो, सुदर्शन महतो, वीणापाणि महतो, विनय महतो, प्रवीण महतो, छवि रानी महतो एवं अनिकेत महतो आदि लोग चौड़ल लेकर नाचते हुए साकची आमबगान पहुंचे। जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो ने कहा कि टाटानगर में डहरे टुसू परब ऐतिहासिक रहा। बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच द्वारा आयोजित डहरे टुसू परब टाटा नगरे, लोक आस्था से जुड़ा, हमारे झारखंड का यह महान परब, पूर्वजों की संस्कृति को एक नए जोश के साथ आज जिस तरह हजारों की संख्या में योगदान देकर सफल बनाने में सहभागिता निभाई, सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। संस्कृति, सभ्यता को बचाए रखना हमारा कर्तव्य है, इसे संजोए रखने हेतु इस तरह का आयोजन आवश्यक है।