सालदोहा में टेंपो-बाइक की जोरदार टक्कर, तीन घायल
Patamda: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर बोड़ाम थाना क्षेत्र के सालदोहा गांव के समीप सोमवार शाम टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि टेंपो में सवार एक महिला को हल्की चोटें आई हैं।
स्थानीय समाजसेवी उमेश महतो के अनुसार, जमशेदपुर से मजदूरी कर घर लौट रहे बोड़ाम के मुचीडीह निवासी गणेश महतो और डांगार निवासी बुधु मुर्मू बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब सात बजे पटमदा से भिलाईपहाड़ी की ओर जा रही टेंपो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में टेंपो सवार भिलाईपहाड़ी निवासी बेलारानी बागती भी घायल हो गईं। घटना के बाद टेंपो चालक समेत अन्य सवार मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर बोड़ाम पुलिस घटनास्थल पहुंची और रास्ते से गुजर रही एक कार की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण हुई इस दुर्घटना में बाइक और टेंपो दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




