तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन प्रवासी मजदूर घायल
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Gurabanda: गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के काड़गायशोल में मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक सवार तीन युवक इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। झामुमो नेता कांदा सोरेन द्वारा पुलिस की मदद से घायलों को बनमाकड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क किनारे एक महुआ के पेड़ से टकरा गई। बाइक में हातियापाटा में निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय के तीन प्रवासी मजदूर सवार होकर पिताजुड़ी की ओर जा रहे थे। घटना में दो मजदूरों के पैर टूट गए हैं। एक को आंशिक चोट पहुंची है। मजदूरों की पहचान अनिल कुमार, टुलू कुमार और दिलखूश के रूप में हुई।
Advertisements
घायलों को प्राथमिक इलाज के उपरांत अनुमंडल अस्पताल घाटशिला रेफर कर दिया गया। गुड़ाबांदा थाना के एएसआई गोयेंदा उरांव ने बताया कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण एक मालवाहक वाहन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।