कांकीडीह में दो बाइकों की टक्कर, तीन लोग घायल
Patamda : कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकीडीह गांव स्थित लाल पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक संख्या JH05BW-6356 एवं JH05D-1571 शामिल हैं।
घटना में आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगीनापुरी रोड नंबर-15 निवासी अमन कुमार (25 वर्ष) तथा बिडरा गांव निवासी शंभू कैवर्त (40 वर्ष) एवं रंजन कैवर्त (28 वर्ष) घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही घायलों के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। बताते हैं कि बिड़रा निवासी दोनों बाइक सवार युवक पश्चिम बंगाल के बांदोवान जा रहे थे जबकि आदित्यपुर निवासी युवक विपरीत दिशा से आ रहे थे।




