गोबरघुसी अग्निकांड पीड़ित परिवार को विधायक प्रतिनिधि ने किया सहयोग
Patamda : गोबरघुसी गांव में 20 जून की देर रात निर्मल सिंह के फूस के घर में लगी आग से अनाज, कपड़े और घरेलू सामान जलकर राख हो गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों रुपये की संपत्ति नष्ट हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने 20 सूत्री अध्यक्ष कालीपद महतो एवं अन्य लोगों के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि सरकारी राहत दिलाने के लिए प्रशासन से समन्वय किया जा रहा है तथा अबुआ आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा।




