झुंझका में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाइनल में भूला को धाधकीडीह ने 11 रन से हराया
Patamda: पटमदा प्रखंड के झुंझका तालटांड़ मैदान में जेएसीसी, झुंझका की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को देर शाम हो गया।
इसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला धाधकीडीह और बीएसए, भूला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। अंधेरा हो जाने के कारण फाइनल मैच 2-2 ओवर का खेला गया, जिसमें धाधकीडीह ने 2 ओवर में 1 विकेट खोकर 29 रन बनाई। जबकि बीएसए, भूला की टीम 2 ओवर में 2 विकेट खोकर मात्र 18 रन ही बना सकी। विजेता टीम को 18 हजार रुपए व ट्रॉफी, उपविजेता को 14 हजार और सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली गौरडीह और बोड़ाम क्रिकेट टीम दोनों को साढ़े सात – साढ़े सात हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुखिया रूपेण सिंह, नगेंद्र सिंह, झुंझका क्रिकेट टीम के राहुल, कंचन सिंह, मुचीराम, प्रफुल्ल सिंह, राजेंद्र सिंह, दशरथ सिंह, स्कोरर देवाशीष मुखर्जी आदि का अहम योगदान रहा।


