Patamda: रोहिणी नक्षत्र के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित दलमा की प्राचीन गुफा में मौजूद दलमा बूढ़ा बाबा एवं दलमा मां की पूजा-अर्चना की गई। इसमें बोंटा पंचायत से काफी संख्या में ग्रामीण पहाड़ी पर पहुंचे और आराधना की।
Advertisements
इस संबंध में पगदा गांव निवासी खिरोद गोराई ने बताया कि दलमा की तराई पर बसे विभिन्न गांवों के खासकर भूमिज समुदाय के लोग प्रतिवर्ष बीजारोपण के पूर्व बाबा भोलेनाथ एवं दलमा मां से बेहतर खेती हेतु प्रार्थना करते हैं। इसके लिए दलमा वन्य प्राणी पूर्वी प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी अपर्णा चंद्रा के निर्देश पर वन रक्षियों द्वारा एक दिन के लिए गेट के सभी चैनों को खोल दिया गया था।