हत्या के आरोपी कांग्रेस महतो गिरफ्तार, कमलपुर पुलिस ने भेजा जेल
Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया निवासी व कमलपुर थाना कांड संख्या 9/2025 धारा 126/ 115(2)/ 103 भारतीय न्याय संहिता के प्राथमिकी अभियुक्त कांग्रेस महतो को कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने गुरुवार को गिरफ्तार करने के पश्चात जेल भेज दिया। कांग्रेस महतो के विरुद्ध उसकी मां चेपी महतो ने बीते दिनों कमलपुर थाना में उनके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मालूम हो कि बीते 16 जून को आम तोड़ने के विवाद में दो भाइयों में मारपीट हुई थी। जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी से पीट-पीट कर मौत का घाट उतार दिया था। इस घटना में बीच बचाव करने आई उसकी मां भी घायल हो गई थी।





