मुहर्रम को लेकर पटमदा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
Patamda: मुहर्रम को लेकर सोमवार को पटमदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि पटमदा क्षेत्र में हमेशा सभी धर्मों के लोग भाईचारे के साथ किसी भी त्योहार को मनाते हैं, उसे बरकरार रखने की जरूरत है।
मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, अंचलाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार दास, पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत, मुखिया गंगाधर सिंह, कानूराम बेसरा, परमेश्वर सिंह, महावीर महतो, मुचीराम बाउरी, गोपाल गोराई, पलटू मिश्रा, खादिम अंसारी व शेख ऐनुल आदि ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र में मुहर्रम का त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने का निर्णय लिया। इसके अलावा क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा को लेकर भी चर्चा की गई। थाना प्रभारी करमपाल भगत ने कहा कि इस बार कुलटांड़ स्थित शिवशक्ति पंचमुखी हनुमान मंदिर से जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा यात्रा बांसगढ़ स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर के लिए निकाली जाएगी।





