चौरा हाइस्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह सह नशा मुक्ति अभियान

Patamda : पटमदा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा में गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय के टॉप टेन छात्र-छात्राओं की प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए। इस अवसर पर पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत की ओर से नशा मुक्ति अभियान भी चलाया गया। जिसके तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज की अपील की गई। इससे पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू , थाना प्रभारी करमपाल भगत, सुभाष कर्मकार, प्रधानाध्यापक नीतीश राजवंशी, शिक्षक डॉ. समीर कुमार, संतोष कुमार सिंह, गोवर्धन महतो समेत विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।





