बोड़ाम से 36 वर्षीय युवक लापता, 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, खोजबीन में जुटे परिजन
Patamda : बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत अंतर्गत गागीबुरु गांव निवासी 36 वर्षीय अजित महतो पिछले चार दिनों से लापता हैं। वह 29 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार, काफी खोजबीन के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अजित के पिता कर्ण महतो समेत परिजनों ने रिश्तेदारों के घरों और आसपास के गांवों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इससे परिवार के लोग काफी परेशान हैं। रविवार को परिजनों ने बोड़ाम थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बेलडीह के पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अजित महतो के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल मोबाइल नंबर 7061036547 पर सूचना दें।












