पीबीपीएल सीजन-2 का आगाज, सूर्या इलेवन लावजोड़ा ने जीते दोनों मुकाबले
Patamda: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी के भूला मैदान में सोमवार को पांच दिवसीय पटमदा-बोड़ाम प्रीमियर लीग (पीबीपीएल) सीजन-2 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो, भूला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह, पंचायत समिति सदस्य धीरेन राय, वार्ड सदस्य दीपक सिंह एवं श्याम सुंदर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान दिवंगत युवा क्रिकेटर परमेश्वर सिंह की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
पहले दिन ग्रुप-ए के पांच मुकाबले खेले गए। इनमें सूर्या इलेवन लावजोड़ा ने अपने दोनों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की, जबकि एमएस इंटरप्राइजेज, पार्थ इलेवन और ए स्क्वेयर बी रॉयल इलेवन ने एक-एक मैच जीते। पार्थ इलेवन के राहुल सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली। पांच मुकाबलों में राहुल सिंह (पार्थ इलेवन), राहुल सिंह व दोलगोबिंद (सूर्या इलेवन), अरबिंद सिंह (ए स्क्वेयर बी रॉयल इलेवन) और कपिल मिश्रा (एमएस इंटरप्राइजेज) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सभी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को ग्रुप-बी की पांच टीमों के बीच मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में रजनीकांत, रंजीत, जयंत, मृणाल, तपन, ज्योति, अजय, महावीर, सर्वेश्वर, अक्षय और गंगाधर महतो समेत अन्य का योगदान रहा।












