एसएस +2 हाई स्कूल में मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Patamda: गुरुवार को पटमदा के राज्य संपोषित (एसएस) +2 उच्च विद्यालय में राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने एवं जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी में एक विशेष आयोजन किया गया। इस आयोजन में करीब 15 दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे कि पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, नारे लेखन, क्विज व जागरूकता रैली आदि का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली हानियों से लोगों को अवगत कराया और भविष्य में मादक पदार्थ का सेवन न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे भविष्य में नशा से दूर रहें।
उन्होंने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति सामाजिक, शारीरिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर होता है और साथ ही वह अपने साथ-साथ पूरे समाज को दूषित करता है। विद्यालय प्रधान ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रहरी क्लब शिक्षक कौशेलन्द्र कुमार सिंह तथा श्रीमंत प्रमाणिक का सराहनीय योगदान रहा।
दिघी भूला के विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

Patamda: जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिला के सभी सरकारी स्कूलों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत गुरुवार को बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और गांव में भी दूसरों लोगों को मादक पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने और नशा से दूर करने संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। मौके पर विद्यालय के शिक्षक आशुतोष कुमार व संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।





