भुईयांडीह में लगातार बारिश से कच्चे मकान का छप्पर गिरने से तीन घायल, बुजुर्ग महिला गंभीर
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ह्यूम पाइप निर्मल नगर में शनिवार को सुबह घर पर सोए परिवार सदस्यों के ऊपर दीवार समेत छप्पर गिर गया। घटना में बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग दब गए। इसके बाद मची चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और मलबा को हटाकर किसी तरह से तीनों को बाहर निकाला गया।
Advertisements
इस घटना में बुजुर्ग महिला रेणुका दास (82 वर्ष) एवं उनके पुत्रों विनोद दास (47 वर्ष) व प्रवीर दास (40 वर्ष) घायल हो गए। बुजुर्ग महिला रेणुका दास के हाथ व पांव टूट गए हैं और स्थिति गंभीर बनी हुई है। बस्ती वालों ने तीनों को टेंपो से चिकित्सा के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज जारी है। घायल विनोद के चचेरे भाई उज्ज्वल दास ने बताया कि रेणुका दास के पति का निधन हो चुका है। दोनों बेटे किसी तरह मजदूरी कर अपने एवं बुजुर्ग मां का पालन पोषण करते हैं। बुजुर्ग महिला को वृद्धा पेंशन योजना का भी लाभ नहीं मिलता है। वर्षों से परिवार मिट्टी एवं खपरैल के मकान पर रहने को मजबूर है। लगातार बारिश के कारण दीवार कमजोर होने एवं बांस व रोला सड़ जाने के कारण आज सुबह मकान धंस गया।