कदमा फार्म एरिया न्यू सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की नई कमेटी का गठन, इस बार मैसूर के राजमहल की थीम पर बनेगा पंडाल

Jamshedpur: कदमा फार्म एरिया न्यू सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन सामुदायिक विकास भवन में संपन्न हुआ। इस सभा में गत वर्ष की कार्यप्रणाली का विवरण स्वपन कर ने प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष पिंटू घोषाल ने आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश किया।

सभा में सर्वसम्मति से नई पूजा कमेटी का गठन किया गया। समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है: अध्यक्ष वीएस राणा, महासचिव स्वपन कर व रुनु मोहंती,
कार्यकारी महासचिव पल्लव दलाल, संयुक्त सचिव अंजन कर व पार्थ, कोषाध्यक्ष पिंटू घोषाल व संजय दास, पंडाल इंचार्ज स्वपन नाग व दीनू गोराई, भोग इंचार्ज लालू दत्ता व सोभेन सरकार, पूजा इंचार्ज अपु दत्ता व प्रदीप दास। गौरतलब है कि इस दुर्गा पूजा की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी और यह क्षेत्र की एक प्रमुख पूजा बन चुकी है।
इस वर्ष पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की योजना है। मैसूर के राजमहल की थीम पर आधारित पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 50 फीट और चौड़ाई 45 फीट होगी। पंडाल के सामने पेड़ और फव्वारे लगाए जाएंगे, साथ ही भव्य विद्युत सज्जा भी की जाएगी। पूजा के दौरान सामाजिक कार्यों का भी आयोजन किया जाएगा। कमेटी ने क्षेत्र वासियों से सहयोग की अपील की है और इसे एक सफल एवं यादगार आयोजन बनाने का संकल्प लिया है।





























