गोबिंदपुर जलापूर्ति योजना बंद होने पर आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने उठाए सवाल
Jamshedpur: आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर गोबिंदपुर जलापूर्ति योजना के बंद होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत आम जनता को मिल रहा पानी बंद हो गया है। कुल 18 कर्मचारी हड़ताल पर है उनका पीएफ, ईएसआई तक नहीं मिल पा रहा है, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और जिला पंचायत समिति सदस्य के कान में जूं नहीं रेंग रहा है, ठेकेदार सरकार की कमियां उजागर कर अपना पल्ला झाड़ ले रहा है।
इ प्रवक्ता ने कहा कि इस गंभीर विषय पर आजसू पार्टी चुप नहीं रहेगी क्योंकि आजसू पार्टी चुनावी वायदे और झूठ की बात कर जनता को गुमराह नहीं कर रही है, लेकिन झामुमो विधायक और जिला परिषद सदस्य अपने फायदे के लिए जनता को गुमराह कर उन्हें बिना पानी के छोड़ दिए हैं और सुर्खियां बटोरने के लिए दो दिन पानी छोड़ने के लिए ठेकेदार से गुफ्तगू कर मामले को उलझाने का कार्य करते हैं। जबकि लम्बे समय से कार्यरत लगभग 18 से अधिक मजदूरों को पीएफ, ईएसआई भी नहीं दिया जाता है। आजसू पार्टी एक बैठक बुलाई है और उन सभी घर की महिलाओं के साथ जनांदोलन करने की तैयारी कर रही है और जल्द ही उपायुक्त कार्यालय पर महिलाओं संग बर्तन चौकी लेकर प्रदर्शन करेंगी। साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी बैठने के साथ साथ उस क्षेत्र के मौलिक अधिकार पानी की आपूर्ति हेतु बाध्य करेगी।






























