बोड़ाम में बच्चे के अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को भेजा जेल
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
आरोपी बाबलू मुर्मू
Advertisements
Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा गांव से शुक्रवार की अहले सुबह एक बच्चे के अपहरण करने के प्रयास में ग्रामीणों ने स्थानीय एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी युवक बोंटा गांव के ही जलनडीह टोला निवासी बाबलू मुर्मू (22) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में बोंटा गांव के बजरंगबली मंदिर के समीप स्थित नया बस्ती निवासी ब्रजेश पटेल की लिखित शिकायत पर उनके 6 वर्षीय पुत्र विकास पटेल का अपहरण करने के जुर्म में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि युवक शराब के नशे में बच्चे को अपहरण करने का प्रयास कर रहा था। इस बात की जानकारी परिजनों को मिलने पर बच्चे के पिता ब्रजेश पटेल ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद बोड़ाम पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया।