सोमेश सोरेन के पक्ष में विधायक समीर मोहंती ने किया जनसंपर्क

Gurabanda: बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने शनिवार को गुड़ाबांदा प्रखंड की चार पंचायतों में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। विधायक ने डोर टू डोर जाकर सोमेश सोरेन को जीताने की अपील की। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन अंतिम सांस तक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा में लगे रहे। उनके निधन के बाद पुत्र सोमेश सोरेन को इंडिया गठबंधन ने प्रत्याशी बनाया है।
विधायक ने कहा सोमेश सोरेन उच्च शिक्षित, मृदभाषी योग्य उम्मीदवार हैं। हेमंत सोरेन की सरकार में मंईयां सम्मान योजना, कृषि लोन माफी, बिजली बिल माफी, अबुआ आवास जैसी योजनाओं को चलाकर झारखंड के लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा धनबल की ताकत से षडयंत्र रचने का प्रयास कर रही है। झामुमो को वोट देकर भाजपा के षडयंत्र को विफल करना है। विधायक ने सिंहपूरा, ज्वालकाटा, जयघंटपुर, गुड़ाबांदा, कासियाबेड़ा, रेडुआ, मुढ़ाठाकरा, भालकी आदि क्षेत्रों का चुनावी दौरा किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि असित मिश्रा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, सचिव बुकाई सोरेन, डुमरिया बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, मुखिया कानाई लाल माली, पशुपति नाथ माहली, काजमान सिंह सरदार आदि उपस्थित थे।
सोमेश के पक्ष में कांग्रेस का जनसंपर्क
गुड़ाबांदा प्रखंड में शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेसी फकीरा अग्रवाल, काल्टू चक्रवर्ती आदि ने जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मिलकर गठबंधन के प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जीताने की अपील की।





