खड़ियाबांदा में हाथियों के झुंड ने खाया धान, दहशत में किसान
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Gurabanda: गुड़ाबांदा के खड़ियाबांदा में सोमवार भोर को हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर गांव पहुंच गया। हाथियों ने पकी हुई धान की फसल को खा लिया। सुबह होने से पहले हाथी जंगल की ओर लौट गये।
Advertisements
ग्रामीणों के मुताबिक झुंड में तीन से चार हाथी मौजूद थे। इससे धान की फसल को भारी क्षति हुई। खड़ियाबांदा के किसान बलराम मुंडा, कार्तिक चंद्र मुंडा, गुहीराम मुंडा, डोमन चंद्र मुंडा, योगेन्द्र नाथ मुंडा, गौर चंद्र मुंडा, परमेश्वर मुंडा के खेत में हाथियों ने फसल को नुकसान पहुंचाया। किसानों ने वन विभाग से क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। विदित हो कि विगत कई माह से गुड़ाबांदा वन क्षेत्र में हाथियों का विचरण जारी है। हाथी शाम होते ही गांव की ओर आने लगते हैं। हाथियों के हमले से दो व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है। हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शाम होते ही क्षेत्र वीरान नजर आ रहा है।