लावजोड़ा में निकला 10 फीट का अजगर, वन विभाग को सौंपा
Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत लावजोड़ा पीएचसी के समीप एक खाली जमीन पर गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा अजगर सांप देखा गया।
इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। करीब एक घंटे के बाद मौके पर पहुंचे वनरक्षी ने एक बोरे में भरकर अजगर को किसी जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोग पहुंचे और अजगर का वीडियो बनाया।





