पटमदा में सांसद खेल महोत्सव 19-20 को, तैयारी बैठक संपन्न
Patamda: युवा शक्ति का उत्सव खेल महोत्सव का आयोजन एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में 19-20 दिसंबर को किया जाएगा। पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम मंडल भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 32 टीमों के बीच किया जाएगा। मंगलवार को पटमदा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बासुदेव मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई।
जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि इसमें एंट्री फी के रूप में प्रति टीम 2000 रुपए लिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में पहला 60 हजार, दूसरा 40 हजार, तीसरा एवं चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 20-20 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर एवं बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार के रूप में एक -एक साइकिल दिया जाएगा। 20 दिसंबर को फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित होंगे। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, जिला पार्षद सह जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बेसरा, मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल, शांतनु मुखर्जी, संदीप कुमार मिश्रा, कृपासिंधु महतो, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, मंटू चरण दत्त व मुरारी मोहन पाल आदि मौजूद थे।





